नवागढ़ : वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन के बैनर तले राजधानी में आयोजित महिला शिखर सम्मान में विभिन्न विधा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 33 महिलाओं को सम्मानित किया गया जिसमे ग्राम धनगांव निवासी शिक्षिका सरोज तिवारी को शिक्षा एवम समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य के लिए शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन बेमेतरा की जिला सचिव सरोज तिवारी को मिले सम्मान का ब्राम्हण समाज ने स्वागत किया है,राजधानी में अयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर महापौर मिलन चौबे, भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे, डिप्टी कमिश्नर पुलिस अर्चना झा, सहायक परियोजना अधिकारी हेमलता शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, बेमेतरा अध्यक्ष कनक लता मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव डा सुनील कुमार ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, प्रदेश सचिव रामकृत तिवारी के अलावा आमंत्रित अतिथि सामाजिक पदाधिकारी एवम सामाजिक जन बड़ी संख्या में शामिल हुए
शिक्षा एवम समाज सेवा के लिए सम्मानित हुई सरोज तिवारी

01
Apr