रायपुर। राज्य के गृह विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कार्यरत निरीक्षक स्तर के 16 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।
यह प्रोन्नति 24 मार्च को आयोजित डीपीसी बैठक के बाद दी गई है, जिसमें निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। समिति की अनुशंसा के उपरांत गृह विभाग ने सभी चयनित अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की।
