अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 43.14 ग्राम हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 8.90 लाख रुपये की संपत्ति जब्त..

रमेश गुप्ता भिलाई । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्शीपार क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 43.14 ग्राम हेरोइन सहित कुल 8,90,940 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
मिनी स्टेडियम के पास हुई कार्रवाई
पुलिस को 29 मार्च 2026 को सूचना मिली कि खुर्शीपार स्थित मिनी स्टेडियम के पास सुलभ शौचालय के निकट कुछ लोग अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
पंजाब से जुड़ा कनेक्शन
गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपी अमृतसर (पंजाब) का निवासी है, जो दुर्ग में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़ा हुआ था। इससे अंतरराज्यीय नेटवर्क के सक्रिय होने की पुष्टि हुई है।
जब्त सामग्री
43.14 ग्राम हेरोइन (कीमत ₹8,65,800)
नगदी ₹3,640
5 मोबाइल फोन (कीमत ₹24,500)
कुल जब्ती: ₹8,90,940
आरोपियों का विवरण
विजय सिंह (26 वर्ष) – निवासी अमृतसर (पंजाब), वर्तमान में खुर्शीपार
मीर नौशाद अली (26 वर्ष) – निवासी जवाहर नगर, दुर्ग
सुरेंद्र क्षत्रिय (23 वर्ष) – निवासी जवाहर नगर, दुर्ग
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
मामले में अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत धारा 8/21(क), 27(क) एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक देवलाल साहू, एएसआई तुलसीराम विझेकर, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *