भारतीय जनता पार्टी मण्डल चारामा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ

चारामा।।भारतीय जनता पार्टी मण्डल चारामा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ 28 मार्च को गरिमामयी वातावर में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटीया,भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, मण्डल प्रभारी राजा देवनानी, ओम प्रकाश साहू की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्ग दर्शन में प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। जिसमें में संगठन की विचारधारा कार्यपद्धति एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से बताया गया प्रथम दिवस में मण्डल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू का उद्बोधन प्राप्त हुआ। जिससे उन्होंने संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं अनुशासन के महत्व पर जोर देते हुए सभी प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल कार्यकर्ताओं को सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण दो दिवसीय आवासीय स्वरूप में आयोजित किया गया है जिसमें कुल आठ विषयों पर क्रमबद्व सत्र आयोजित किए गए हैं इस सत्रों में भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचार धारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत संगठन संरचना कार्यकर्ता को भूमिका जनसंपर्क, कौशल सेवा कार्यों की महत्ता एवं वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाना, संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मजबूत करना तथा उन्हें एक सक्षम अनुशासित एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में तैयार करना। इस प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर पूरे मण्डल सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे। कार्यक्रम दूसरे दिवस समापन अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम शामिल हुए प्रशिक्षण महाअभियान में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किरण उसेंडी ,हीरा मरकाम, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक ठाकुर, हेमेंद्र ठाकुर, नन्द कुमार ओझा, तेजेश्वरी सिन्हा,मण्डल महामंत्री संतोष नाहर खुशी जोतवानी, जनपद अध्यक्ष जागेश्वरी भास्कर, ढाल सिंह सिन्हा, विजय मंडावी,उमा शर्मा, खेम तिवारी, अंजू सोनकर,पार्षद संतोष ओझा अजय जगवानी, भोज राज सोनी, प्रियेश सेन, संतोषी सिन्हा ,सुशील निषाद, ईश्वर छाटा, भागी राम साहू, अमिता बंजारे,दीपक सोनकर, लोकेश सोनकर, सत्कार पटेल, यमुना मंडावी,अमृत सिन्हा, अमजद खान, सुरेश सबनानी, स्वपन बोस, अल्का तिवारी, अमित साहू, वासु साहू, तामेश्वर साहू, भोज सिन्हा, रूपेश देवांगन, करण निर्मलकर,टीकम तारम, अशोक देवांगन, आशीष ऊईके, सजल सिन्हा, धर्मेन्द्र सोनकर, धर्मेन्द्र कुंजाम,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *