हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस संगठन का हिस्सा हैं जिसकी नींव सेवा और त्याग पर टिकी है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए धरातल पर डटकर काम करना होगा।”— विधायक अनुज शर्मा
धरसीवां विधानसभा के जननेता विधायक अनुज शर्मा आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अड़सेना (बंगोली मंडल) में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से अवगत कराना और आगामी विकास कार्यों के लिए प्रशिक्षित करना है। श्रीं शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘अंत्योदय’ का विचार (समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय) ही हमारे कार्य का मूल मंत्र है। प्रशिक्षण ही वह माध्यम है जिससे एक कार्यकर्ता कुशल नेतृत्वकर्ता बनता है। 2026 का यह महाअभियान न केवल हमारे संगठन को मजबूती देगा, बल्कि धरसीवां और खरोरा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश होता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता लाना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचे। हमें सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाना है।एक अनुशासित कार्यकर्ता ही समाज में बदलाव ला सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना हर कार्यकर्ता का धर्म है।उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण महाअभियान का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है, क्योंकि यहीं से एक सामान्य कार्यकर्ता नेतृत्व करना सीखता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और वैचारिक निष्ठा के कारण है। एक छोटा सा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत से शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच सकता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस संगठन का हिस्सा हैं जिसकी नींव सेवा और त्याग पर टिकी है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए धरातल पर डटकर काम करना होगा।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में विधायक अनुज शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी, उपाध्यक्ष सुमित सोनी , मण्डल अध्यक्ष चंद्रकांत साहू,सोना वर्मा, मंडल महामंत्री दुलेश साहू , घनश्याम चंद्रकार व योगेश चन्द्रकार ,दुष्यंत साहू सहित खरोरा क्षेत्र के स्थानीय पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के संयोजक और भारी संख्या में कार्यकर्ता।