रमेश गुप्ता भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा डायल-112 सेवा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-06 में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने तथा त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने डायल-112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले आपातकालीन कॉल्स की समीक्षा करते हुए रिस्पांस टाइम कम करने, घटनास्थल पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने एवं रात्रि गश्त को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय और सतर्कता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित और बेहतर पुलिस सेवा मिल सके।इस बैठक में डायल-112 के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।