बिलासपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक: कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में संक्रमण की पुष्टि, कलेक्टर ने जारी किए कड़े निर्देश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र कोनी में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने जिले में तत्काल प्रभाव से संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

कलेक्टर ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा निर्धारित वर्ष 2021 के संशोधित एक्शन प्लान के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश के अनुसार, जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन कर दिया गया है। ये टीमें प्रभावित क्षेत्र में संक्रमित पक्षियों को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने, उनके सुरक्षित निपटान और पूरे क्षेत्र को कीटाणुमुक्त करने की जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रशासन ने कुक्कुट पालन से जुड़े संचालकों और आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। संक्रमण वाले क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित प्रक्षेत्र के आसपास के इलाकों में पक्षियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *