7 अप्रैल तक आंगनवाड़ी सहायिका के 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

कोरिया 23 मार्च 2026/ एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना, बैकुण्ठपुर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 12 आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र महलपारा, पनिकापारा, करजी अ, आंजोखुर्द, शंकरपुर, बारबंध, कटकोना, पोटेडांड़, छिन्दिया, जामझरिया, स्कूलपारा एवं फरिकापानी के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए भर्ती हेतु 7 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन दिवस व समय में आवेदन पत्र मंगाए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *