कोरिया 19 मार्च 26 – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को निरंतर उनके सपनों का आशियाना मिल रहा है। कोरिया जिले में मुख्यालय बैकुण्ठपुर के दूरस्थ ग्राम पंचायत गढ़तर में रहने वाली सुकबरिया के कच्चे मकान की जगह अब वंचित वर्ग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई गई जनमन योजना के तहत पक्का आवास मिल गया है। इससे उनके जीवन में सुखद बदलाव आने लगा है। पहले डरकर कच्चे घर में रहने वाला यह परिवार अब चैन की नींद सोने लगा है।
कठिन आर्थिक परिस्थितियां
ग्राम पंचायत गढ़तर जो कि बचरा-पोड़ी क्षेत्र की एक सुदूर ग्राम पंचायत है वहां एक अति साधारण किसान परिवार रहता है। इस परिवार के मुखिया सुखलाल और उनकी पत्नी सुकबरिया के साथ उनके तीन बच्चों का परिवार वर्षों से दूसरे के खेतों में की जाने वाली मजदूरी के सहारे अपना जीवन यापन कर रहा है। खेती से मिलने वाली सीमित आय मौसम पर निर्भर रहती और मनरेगा के होने वाले ग्राम पंचायत में उपलब्ध कार्यों से आय के साधन भी सीमित ही रहते। ऐसे मे पक्का मकान बना लेना असंभव की तरह ही था।
कच्चे मकान में कई संकट
सीमित संसाधनों के बावजूद कठिनाई से जीवन यापन करने वाले इस परिवार के पास कुल चालीस डिस्मिल जमीन है जिसमें आधे में कच्चा मकान और छोटी सी बाड़ी है। यह पूरा परिवार पहले एक कच्चे मकान में रहता था। यह मकान बारिश के मौसम में बहुत असुरक्षित हुआ करता था। छानी से पानी टपकना, बारिश में कच्ची दीवारों का कमजोर होकर गिरने का डर और बारिश में घर के अंदर पानी भर जाना जैसी समस्याएं हर साल बरसात उनके लिए चिंता और परेशानी लेकर आती थी।
जनमन आवास ने पूरा किया सपना
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष तौर पर चिन्हित परिवारों को पक्के मकान बनाए जाने के लिए दो लाख रूपए की सहायता प्रदान की जाती है। इसके तहत सुकबरिया को भी अपने आवास निर्माण के लिए दो लाख रूपए प्राप्त हुए। परिवार ने मनरेगा के तहत 90 दिन की मजदूरी का पूरा लाभ लेते हुए जल्द अपने हितग्राही प्राण साय ने अपने पक्के आवास निर्माण के दौरान परिवार सहित मेहनत की और मनरेगा योजना के अंतर्गत उन्हें 90 दिनों की मजदूरी भी प्राप्त हुई। आज सुकबरिया देवी और उनके पति सुखलाल से साथ पूरा परिवार सुरक्षित पक्के मकान की छांव में जीवन बिताने का आनंद पा रहा है।
सकारात्मक जीवन की ओर बढे कदम
सीधी सरल और सहज आदिवासी महिला सुकबरिया ने पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के लिए सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अब दिनभर मेहनत के बाद रात को चैन से सोने का सुख मिल रहा है। हमारे लिए एक सपना ही था वह पक्का मकान अब पूरा हो गया है।