शहर का आईना बस स्टैंड, पेयजल शहर की आत्मा—कोताही बर्दाश्त नहीं : महापौर रामू रोहरा

हाईटेक बस स्टैंड निर्माण को गति देने मैदान में उतरे विजय मोटवानीबड़े प्रोजेक्ट्स के साथ बुनियादी सुविधाओं पर फोकस, लोक निर्माण विभाग सक्रियधमतरी। नगर निगम में लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी की सक्रियता से शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलती दिखाई दे रही है।

वे रोजाना निगम कार्यालय में विभागीय समीक्षा के साथ-साथ जमीनी स्तर पर अमले के साथ पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।महापौर रामू रोहरा के मार्गदर्शन में विजय मोटवानी बड़े प्रोजेक्ट्स और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में खपरी में प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट इंजीनियरों, साइट इंजीनियरों और ठेकेदारों के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि “किसी भी शहर का आईना वहां का बस स्टैंड होता है।” बाहर से आने वाले लोग बस स्टैंड की सुविधाओं से ही शहर के विकास और संस्कार का आकलन करते हैं।

इसलिए हाईटेक बस स्टैंड को सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा, जिसमें पर्याप्त पार्किंग, खान-पान की सुविधाएं, व्यावसायिक परिसर और स्वच्छ शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।विजय मोटवानी ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निर्माणाधीन जल संवर्धन संयंत्र को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “पेयजल शहर की आत्मा के समान है”, इसलिए इसकी आपूर्ति में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम के समन्वय से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले समय में शहर की प्रमुख सड़कों—रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तथा सिहावा चौक से कोलियारी तक—का चौड़ीकरण डिवाइडर के साथ किया जाएगा, जिसका टेंडर जारी हो चुका है। इसके साथ ही तालाबों के सौंदर्यीकरण और भीतरी सड़कों के डामरीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है।इन विकास कार्यों से शहर को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, महापौर रामू रोहरा और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *