अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह ( ओटी ) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
श्रेया ने 200 में से 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 32,629 प्राप्त की है।
पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में अध्ययन कर रहीं श्रेया ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के हासिल की है। नियमित अध्ययन, तार्किक सोच और आत्म-अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनकी क्षमताओं को विस्तार दिया और उन्होंने स्वयं को मेहनती तथा सक्षम छात्रा के रूप में विकसित किया।
विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाएँ
अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी विद्या मंदिर, सरगुजा ( ग्रामीण ) क्षेत्र के बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित, पूर्णतः नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है।
विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं।
परिसर में सुव्यवस्थित पुस्तकालय, उच्च तकनीक युक्त कंप्यूटर लैब और डिजिटल लर्निंग सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
विज्ञान विषयों के अध्ययन हेतु सुसज्जित प्रयोगशालाएँ स्थापित हैं, जो छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में सहायता करती हैं। साथ ही, विद्यालय स्वच्छ और सुरक्षित परिसर, पौष्टिक नाश्ता और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी करता है।
जिससे छात्र निर्बाध रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं के कारण विद्यालय को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) के NABET मान्यता प्रमाण से सम्मानित किया गया है।
जिसके साथ AVM सरगुजा ग्रामीण छत्तीसगढ़ का पहला विद्यालय बनने का गौरव प्राप्त कर चुका है।
इसके अलावा, वर्ष 2026 में विद्यालय को ‘क्लीन एंड ग्रीन स्कूल ऑफ द डिस्ट्रिक्ट’ सम्मान भी मिला।
जिसमें 2,365 विद्यालयों के विस्तृत मूल्यांकन के बाद इसे सर्वश्रेष्ठ श्रेणी में शामिल किया गया।
यह उपलब्धियाँ दर्शाती हैं कि विद्यालय स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षण गुणवत्ता और छात्रों की सामाजिक-मानसिक प्रगति पर निरंतर कार्य कर रहा है।
विद्यालय प्रबंधन की प्रतिक्रिया
विद्यालय प्रबंधन ने श्रेया की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अनुशासित अध्ययन, तार्किक सोच, निरंतर प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय का मानना है कि श्रेया जैसे छात्र संस्थान के शैक्षणिक वातावरण और मूल्यों को और सशक्त करते हैं।
अदाणी फाउंडेशन के बारे में
अदाणी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास, सतत आजीविका और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करता है।
विद्यालयीय शिक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, महिला स्व-सहायता समूहों के लिए आजीविका समर्थन, स्वच्छ पेयजल पहल और पर्यावरण संरक्षण जैसे प्रयासों के माध्यम से फाउंडेशन स्थानीय समुदायों के विकास में योगदान दे रहा है।
हिंगोरा सिंह सरगुजा