मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे

{ हिंगोरा सिंह – अम्बिकापुर }
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे
संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल

( अम्बिकापुर ) (छ.ग.) शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 21 मार्च को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10ः30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन रायपुर से प्रस्थान कर 10ः35 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचकर 10ः40 बजे अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनका 11ः50 बजे अंबिकापुर के केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड में आगमन होगा।
इसके पश्चात यहां से निकलकर 12ः00 बजे पी. जी. कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर संभाग स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2026 शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात 01ः00 से 01ः30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। पी. जी. कॉलेज ग्राउंड से निकलकर मुख्यमंत्री 01ः40 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र में पहुंचकर राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
तत्पश्चात वे 02ः30 बजे कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अम्बिकापुर से प्रस्थान कर 02ः40 बजे केन्द्रीय विद्यालय मैदान हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर जिले के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *