अगर आप इस साल अपना आशियाना बनाने या खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च 2026 आपके लिए बेहतरीन मौका लेकर आया है। बैंकिंग सेक्टर में चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच होम लोन की ब्याज दरें गिरकर 7.10% के निचले स्तर पर आ गई हैं। सरकारी बैंकों से लेकर प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों तक, सभी ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफर्स पेश कर रहे हैं।
सस्ता होम लोन देने वाले टॉप बैंक
Paisabazaar.com के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कम ब्याज दर के मामले में सरकारी बैंक (PSUs) सबसे आगे चल रहे हैं:
7.10% की शुरुआती दर: बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया।
7.15% की दर: यूनियन बैंक और यूको बैंक।
7.20% – 7.25% की दर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB)।
प्राइवेट बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (HFCs)
प्राइवेट सेक्टर में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है:
साउथ इंडियन बैंक: 7.20% से शुरुआत।
LIC और बजाज हाउसिंग फाइनेंस: मात्र 7.15% की आकर्षक दर।
बड़े प्राइवेट बैंक: ICICI और HDFC बैंक की दरें 7.65% से 7.75% के बीच बनी हुई हैं।
इन 4 बातों पर तय होगा आपका फाइनल ब्याज दर
बैंक विज्ञापनों में जो रेट दिखाते हैं, वह शुरुआती होता है। आपका एक्चुअल रेट इन कारकों पर निर्भर करेगा:
क्रेडिट स्कोर (CIBIL): 750 से ऊपर स्कोर होने पर सबसे कम ब्याज मिलता है।
रोजगार का प्रकार: सैलरीड क्लास (नौकरीपेशा) को अक्सर बिजनेसमैन की तुलना में थोड़ी कम दर मिलती है।
लोन की रकम: 30 लाख तक के लोन और बड़े लोन (75 लाख+) के लिए रिस्क के आधार पर दरें बदल जाती हैं।
महिला आवेदक: कई बैंक (जैसे यूको बैंक) महिला होम लोन आवेदकों को 0.05% की अतिरिक्त छूट देते हैं।
अतिरिक्त बचत के स्मार्ट टिप्स
यूनियन बैंक: अगर आप लोन के साथ बीमा (Insurance) लेते हैं, तो ब्याज में 0.05% की रियायत मिल सकती है।
केनरा बैंक: रेडी-टू-मूव प्रॉपर्टी और बैंक के मौजूदा सैलरी अकाउंट ग्राहकों को विशेष लाभ दे रहा है।