Ramesh Gupta
भिलाई । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जामुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की अवैध बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 93 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को दोपहर लगभग 2:25 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरधा स्थित शीतला तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे तत्परता से पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलावर अली (38 वर्ष), निवासी खेरधा बाजार चौक, थाना जामुल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 5 किलो 876 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
अवैध लाभ के लिए कर रहा था कारोबार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा था।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख सहित जामुल थाना स्टाफ एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त भूमिका सराहनीय रही।
जामुल पुलिस की कार्रवाई: 5 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

19
Mar