महासमुंद जिले के पुलिस को “संवाद” व्हाट्सएप ग्रुप से भेज सकेंगे शिकायत व गुप्त सूचना

शिकायत हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर-9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें।*
AI आधारित आटोमेटिक रेस्पॉन्स सिस्टम पर काम करेगा “संवाद” के अंतर्गत व्हाट्सप्प बॉट चैट

महासमुंद/सरायपाली: पुलिस और जनता के बीच संवाद को सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में कांकेर पुलिस के प्रभावी पहल को अक्षरशः महासमुंद जिले में भी लागू किया जा रहा है। आज दिनांक 18 मार्च से आम जनता महासमुंद जिला पुलिस को व्हाट्सप्प के जरिये अपनी कोई भी शिकायत या किसी आपराधिक गतिविधि के बारे सूचना भेज सकते है। इस संबंध में सरायपाली एसडीओपी ललिता मेहर ने जानकारी देते हुवे बताया कि महासमुंद पुलिस द्वारा व्हाट्सप्प संवाद के लिए एक व्हाट्सप्प नंबर 9479229939 जारी किया जा रहा है। कोई भी सूचनाकर्ता या शिकायतकर्ता इस व्हाट्सप्प में मैसेज के जरिये अपनी शिकायत या फिर कोई सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज सकते है। व्हाट्सप्प में इस प्रसारित नंबर पर Hi/Hello/नमस्कार इत्यादि लिखकर भेजने से स्वतः एक मैसेज आएगा।

AI आधारित आटोमेटिक रेस्पॉन्स सिस्टम पर काम करेगा “संवाद”
“महासमुंद संवाद पोर्टल में आपका स्वागत है” संदेश के साथ दो विकल्प आयेगा जिसमें किसी 1 विकल्प को चुनना है। जैसे विकल्प 1️⃣ अवैध शराब/जुआ या अन्य आपराधिक गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए तथा विकल्प नंबर 2️⃣ शिकायत दर्ज करने के लिए चुनना है। एसडीओपी ने शिकायत कैसे भेजे के संबंध में बताया कि अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 2 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत पत्र की एक प्रतिलिपि भेजने के लिए निर्देशित करता है। शिकायतकर्ता अपने शिकायत पत्र की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है। एक से अधिक पेज हों तो एक-एक करके भेजना है।

आपराधिक गतिविधि के बारे में सूचना कैसे भेजे
अगर व्हाट्सप्प में शिकायतकर्ता के द्वारा 1 चुना गया तो व्हाट्सप्प चैट बॉट सूचनाकर्ता को अपनी सूचना भेजने के लिए निर्देशित करता है। शिकायतकर्ता अपने सूचना की फोटो या पीडीएफ भेज सकते है या फिर स्वयं टाइप करके व्हाट्सप्प में भेज सकते है। सूचना मुख्यतः बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी, गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, इंजेक्शन, नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी, किसी अपराधी के आने सम्बन्धी या कोई अन्य सूचना हो सकती है। यदि कोई किसी अपराधी गतिविधि (अवैध शराब बनाना/बेचना, जुआ, गांजा या अन्य) के बारे में गुप्त सूचना देकर पुलिस और समाज की मदद की जा सकती है। आपकी यह सूचना सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) के पास जाएगी। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इन श्रेणियों में दे सकते हैं गुप्त सूचना:
1️⃣ बड़ी मात्रा में शराब बनाने/बेचने संबंधी
2️⃣ गांजा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी
3️⃣ इंजेक्शन/नशे की दवा के परिवहन एवं बिक्री संबंधी
4️⃣ कोई अन्य सूचना
इनमे से किसी भी अपराधी गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना देने के लिए कृपया 1 से 5 के बीच नंबर टाइप करके भेजें। सूचना में स्थान, गांव, थाना, अपराधी का नाम और अपराध की श्रेणी के बारे में यथासंभव स्पष्ट जानकारी के साथ टाइप करके भेजे जाने से कार्यवाही किए जाने में पुलिस को सुविधा होगी।

इसी तरह व्हाट्सप्प का AI चैटबॉट शिकायत की फोटो/पीडीएफ को स्कैन करके स्वतः शिकायत को 10 मुख्य वर्गों में वर्गीकरण करता है:

मारपीट/धमकी/गालीगलौच

आपसी लेन देन/ व्यापार संबंधी

महिला संबंधी/ छेड़खानी

भूमि संबंधी

चोरी ( बाइक, मोबाइल, व अन्य सामान्य)

सोशल मीडिया संबंधी

ठगी ( सामान्य, साइबर)

अवैध शराब/जुआ/सट्टा/गांजा

सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद

अन्य अपराधों की जानकारी दी जा सकती है।

एसडीओपी ललिता मेहर ने सभी आमजनता को महासमुंद पुलिस द्वारा जारी संवाद ग्रुप को अधिक से अधिक आमजनता तक पहुंचाने व इसका सदुपयोग किए जाने का अपील की है। शिकायत हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर-9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *