इंडक्शन पर खाली बर्तन रखने की बड़ी गलती : सेंसर और कांच सब हो सकता है खराब, ऐसे रखे ध्यान

Induction safety tips : रसोई में काम को रफ्तार देने के लिए आजकल इंडक्शन चूल्हा (Induction Cooktop) हर घर की जरूरत बन गया है। एलपीजी की बढ़ती कीमतों और सुविधा के कारण लोग इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से कर रहे हैं, लेकिन अनजाने में की गई एक छोटी सी गलती आपके महंगे इंडक्शन को कबाड़ बना सकती है। अक्सर लोग इंडक्शन ऑन करके उस पर खाली बर्तन छोड़ देते हैं, जो न केवल चूल्हे बल्कि आपकी सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।

सेंसर और कॉइल पर पड़ता है सीधा असर इंडक्शन चूल्हा इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (Electromagnetic Field) तकनीक पर काम करता है। इसके कांच की सतह के नीचे तांबे की कॉइल लगी होती है, जो चुंबकीय तरंगों के जरिए सीधे बर्तन को गर्म करती है। जब आप खाली बर्तन रखते हैं, तो पैदा होने वाली ऊर्जा कहीं ट्रांसफर नहीं हो पाती। इससे बर्तन जरूरत से ज्यादा गर्म (Overheating) हो जाता है, जिससे कांच के ठीक नीचे लगे संवेदनशील हीट सेंसर खराब हो सकते हैं। कई बार इंडक्शन “Error” दिखाने लगता है या हमेशा के लिए बंद हो जाता है।

चटक सकता है कीमती ऊपरी कांच खाली बर्तन की भीषण गर्मी के कारण इंडक्शन का ऊपरी हिस्सा यानी सेरेमिक या टफन ग्लास चटक सकता है। इसके अलावा, अत्यधिक तापमान के कारण अंदरूनी कॉइल जलने का डर भी रहता है, जिसे ठीक कराना जेब पर भारी पड़ता है। प्रेस्टीज जैसे बड़े ब्रांड्स की यूजर मैनुअल में भी साफ हिदायत दी जाती है कि बर्तन में पानी, तेल या भोजन सामग्री डालने के बाद ही उसे इंडक्शन पर रखें।

बर्तन भी हो सकते हैं खराब खाली बर्तन गर्म करने से न केवल मशीन, बल्कि आपके महंगे कुकवेयर की तली भी खराब हो सकती है। बर्तन का आकार बिगड़ सकता है या उसकी कोटिंग जल सकती है। इसलिए, अगली बार इंडक्शन चालू करने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि बर्तन खाली न हो, ताकि आपकी मशीन और पैसा दोनों सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *