MP Health Department Recruitment 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ सहित ग्रुप-5 के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित की जा रही इस संयुक्त भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 373 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज से ही अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि हो जाती है, तो अभ्यर्थी 4 अप्रैल तक उसमें सुधार कर सकेंगे। भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।
इन पदों पर होगी नियुक्तियां
यह भर्ती परीक्षा प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पतालों और विभागीय संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इसमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:
स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट
लैब अटेंडेंट और लैब टेक्नीशियन
रेडियोग्राफर और डेंटल टेक्नीशियन
डायलिसिस व निश्चेतना टेक्नीशियन
टेक्निकल असिस्टेंट
चयन प्रक्रिया का आधार
स्वास्थ्य विभाग की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट (लिखित परीक्षा के अंक) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट तैयार होगी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।