सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफिसर बनने का मौका: SO के 275 पदों पर निकली वैकेंसी, 23 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Central Bank of India Recruitment 2026 : नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 275 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी नियुक्तियां
बैंक इस भर्ती के जरिए अपने तकनीकी और प्रबंधन विभाग को और सशक्त बनाने की तैयारी में है। इसमें मुख्य रूप से आईटी ऑफिसर, डेटा इंजीनियर, रिस्क मैनेजर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट और साइबर सिक्योरिटी जैसे 21 अलग-अलग श्रेणियों के पद शामिल हैं। ये नियुक्तियां स्केल I से स्केल IV के तहत की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तारीखें और योग्यता
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026

परीक्षा की संभावित तिथि: अप्रैल 2026

शैक्षणिक योग्यता: तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में B.E./B.Tech या MCA की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं रिस्क मैनेजर जैसे पदों के लिए CA या संबंधित डिग्री की मांग की गई है।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 30 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

सामान्य/OBC/EWS: ₹850

SC/ST/दिव्यांग/महिला: ₹175

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका वेटेज 70% होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू (30% वेटेज) के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर ‘Careers’ सेक्शन में उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय जरूरी दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर सावधानीपूर्वक अपलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *