होली मिलन में भी गूँजा स्वतंत्र जिले का मुद्दा..

राजकुमार मल

भाटापारा- साहित्य संस्था अभिव्यक्ति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन न्यू हिन्दी मिडिल स्कूल,भाटापारा में हुआ। वरिष्ठ साहित्यकार बलदेव भारती के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सरस काव्य गोष्ठी हुई जिसमें नगर के साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।
युवा हस्ताक्षर राज गुप्ता ने भाटापारा स्वतंत्र जिले की मांग को अपनी हास्य व्यंग्य कविताओं के माध्यम से खूब लपेटा। वहीं चंद्रकिरण शर्मा और स्वर्णलता त्रिवेदी ने अपनी मुक्तको से गोष्ठी में नया रंग भरने का काम किया। कन्हैया साहू ‘अमित’ ने अपनी बाल कविताओं से सबका मन जीत लिया।
डॉ सीमा अवस्थी और वंदना गोपाल शर्मा ‘शैली’ ने नारी शक्ति पर सुमधुर काव्य पाठ किया। हेतराम कुर्रे और रामचंद्र वर्मा नें छत्तीसगढ़ी गीतों से फागुन का सुन्दर चित्रण किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंद्राणी साहू ” सांची ” ने छन्दबद्ध रचनाएं प्रस्तुत की और अजय अमृतांशु ने अपनी हास्य व्यंग कविताओं से सबको लोटपोट किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बलदेव भारती ने अपनी मुक्तकों के माध्यम से सबको आपस में मिलकर रहने का संदेश दिया,साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *