रायपुर। छत्तीसगढ़ से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल में ट्रैक और फाटक सुधार के काम के चलते आज 9 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे के मुताबिक, बोरतलाव-दरेकसा खंड के फाटक नंबर 481 पर ‘बॉक्स पुशिंग’ और गर्डर लॉन्चिंग का काम किया जाना है। इस जरूरी मरम्मत कार्य के लिए 13, 14 और 15 फरवरी के साथ-साथ मार्च महीने की भी कुछ तारीखों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस कारण रायपुर-डोंगरगढ़, गोंदिया और इतवारी रूट की मेमू ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
रायपुर-डोंगरगढ़ और डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू।
दुर्ग-गोंदिया और गोंदिया-रायपुर मेमू।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया और बालाघाट-इतवारी ट्रेन।
अगर आप आज या कल सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।