Chhattisgarh के 7 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 27 अगस्त 2025 को इसकी अधिसूचना जारी की। यह नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा 2024 की चयन सूची को 26 अगस्त 2025 को मंजूरी देने के बाद की गई है।

गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में उपलब्ध सात रिक्त पदों पर पदोन्नति दी गई है। चयनित अधिकारियों को अब भारतीय पुलिस सेवा में शामिल किया गया है और वे आईपीएस रैंक पर अपनी सेवाएं देंगे।

इस पदोन्नति से छत्तीसगढ़ पुलिस को उच्च स्तर पर अनुभव और नेतृत्व का लाभ मिलेगा। गृह मंत्रालय और यूपीएससी की संयुक्त प्रक्रिया के तहत यह चयन किया गया है। संबंधित अधिकारियों के नाम और नई जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *