0मोहित ए आजम मिशन द्वारा किया गया आयोजन 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के मुस्लिम समाज के विभिन्न छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में टॉप टेन के साथ ही प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 66 बच्चों का मदरसा निजामिया में प्रशस्ति पत्र मेडल व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि नगर के सामाजिक छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न परीक्षाओं में अच्छे नम्बर लाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु मोहसिन ए आजम मिशन संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था ।
मदरसा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ‘मेघावी छात्र सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के 5 स्कूलों के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के 66 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.कुनाल नायक रहे। अध्यक्षता रफीक उल्ला खान सचिव मुस्लिम जमात सरायपाली ने की। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद खालिद सचिव मोहसिन ए आज़म मिशन सरायपाली ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सभी स्कूलों के शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।