Thane bridge accident-ठाणे पुल हादसे में 20 हुई मृतकों की संख्या

Thane bridge accident

100 फीट से गिरी थी गर्डर लॉन्चिंग मशीन

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार तड़के भीषण हादसा हो गया। यहां समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर पुल निर्माण के दौरान गर्डर लॉन्चर मशीन ढहने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है। दोपहर में 3 और लोगों के शव निकाले गये। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

ठाणे के सरलांबे गांव के पास इस पुल का निर्माण कार्य चल रहा था, तभी हादसा हुआ। मृतकों के अलावा कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।
गर्डर मशीन को जोडऩे वाली क्रेन और स्लैब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गए। मृतकों के शवों के साथ-साथ घायलों को भी स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। ठाणे के शाहपुर में गर्डर मशीन गिरने पर एनडीआरएफ के सहायक कमांडेंट सारंग कुर्वे ने कहा, हमें घटना की जानकारी रात लगभग 1.30 बजे मिली और हमारी पहली टीम ने सुबह 5.30 बजे के आसपास बचाव अभियान शुरू किया। हमारा खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है। खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU