अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महासमुंद में 150.75 किलो गांजा जब्त, कीमत 75 लाख

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 150 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में तीन अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो क्रेटा कारें, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है, साथ ही तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत करीब 15 हजार रुपये) भी जब्त किए गए हैं। इस तरह कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 95 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को अवैध गांजा तस्करी की रोकथाम, एंड-टू-एंड और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, साथ ही सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश मिले थे। इन्हीं निर्देशों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपियों से भारी मात्रा में गांजा, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पाए जाने पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 32/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन (29), निवासी मनकेश्वरी मंदिर प्लॉट, वार्ड क्रमांक 03, सोनपुर, ओडिशा
  • प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन (25), निवासी मृत्युंजयपुर, थाना मनमुंडा, जिला बौद्ध, ओडिशा
  • दीनबंधु मिश्रा (39), निवासी बुदेलबाडली, थाना तोरवा, जिला सोनपुर, ओडिशा

जब्त सामग्री:

  • 8 सफेद प्लास्टिक बोरियों में भरा 150 किलो 750 ग्राम गांजा (कीमत 75 लाख रुपये)
  • 2 क्रेटा कार (कीमत 20 लाख रुपये)
  • 3 टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत 15 हजार रुपये)

पुलिस ने बताया कि बीते एक माह के भीतर जिले में अब तक कुल 860 किलो अवैध गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये है। यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बसना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *