शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार का विरोध : युवा कांग्रेस ने रायपुरा चौक पर किया प्रदर्शन

रायपुर। उत्तर प्रदेश में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और ब्राह्मण समाज के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला महासचिव विपुल चंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रायपुरा चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया।

हिंदुत्व के लिए काला दिन: युवा कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह से शंकराचार्य के साथ दमनकारी और अन्यायपूर्ण व्यवहार किया गया, उससे पूरे देश के सनातनियों में भारी पीड़ा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शंकराचार्य का माघ मेला में बिना स्नान किए वापस लौट जाना हिंदुत्व के इतिहास में एक ‘काले दिन’ की तरह है। यह न केवल एक संत का अपमान है, बल्कि धार्मिक परंपराओं पर भी आघात है।

अन्याय के खिलाफ एकजुटता युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा ब्राह्मण समाज के लोगों पर भी बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की जा रही है। इस अन्यायपूर्ण रवैये के विरोध में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल रायपुरा चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अनुराग शर्मा, जिला सचिव विनय तिवारी, कृष्ण शर्मा, यश मिश्रा, मेहुल नायडू, प्रज्वाल दुबे, देवेश शर्मा, गौरव साहू सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *