मुंबई। आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों को चौंका दिया है। फिल्म को लेकर जितना सस्पेंस इसके ट्रेलर में था, उससे कहीं ज्यादा बड़े धमाके पर्दे पर देखने को मिल रहे हैं। सबसे बड़ा सरप्राइज बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम का कैमियो रहा, जिसकी भनक रिलीज से पहले किसी को नहीं थी।
न नर्स, न एजेंट… ‘शाजिया बानो’ ने लूटी महफिल
फिल्म में यामी गौतम एक साधारण नर्स ‘शाजिया बानो’ के किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि वह किसी सीक्रेट एजेंट के रोल में होंगी, लेकिन उनके इस सादगी भरे और इंटेंस किरदार ने दर्शकों को इमोशनल कर दिया। भले ही स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन यामी की परफॉर्मेंस इतनी दमदार है कि वह फिल्म के मुख्य प्लॉट में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होती हैं।
आदित्य धर के साथ हिट है यामी की जोड़ी
यह पहली बार नहीं है जब यामी ने अपने पति और निर्देशक आदित्य धर के साथ काम किया हो। इससे पहले वे ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता लोहा मनवा चुकी हैं। ‘धुरंधर 2’ में उनका होना फिल्म की स्टार वैल्यू को और बढ़ा देता है।
रणवीर और सारा का पावर-पैक परफॉर्मेंस
फिल्म की मुख्य कहानी रणवीर सिंह (हमजा अल मजारी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साजिशों और बदले के जाल में फंसा हुआ है। रणवीर ने अपने डार्क और सीरियस अवतार से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह हर किरदार में जान फूंक सकते हैं। वहीं, सारा अर्जुन ने अपनी सादगी और सधी हुई एक्टिंग से फिल्म को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। सस्पेंस और थ्रिलर का यह कॉम्बिनेशन दर्शकों को अंत तक कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब रहा है।