World Rejecting Tiktok App : टिकटॉक एप को नकारती पूरी दुनिया, अब इस देश में भी हुआ बैन
World Rejecting Tiktok App : लंडन। ब्रिटिश सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण सरकारी फोन पर चीनी वीडियो ऐप “टिक्कॉक” के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कैबिनेट ऑफिस मिनिस्टर ओलिवर डाउडेन ने गुरुवार को संसद में इसकी घोषणा की। डाउडेन ने सांसदों से कहा, हम सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं। हम तत्काल प्रभाव से ऐसा करेंगे।

https://jandhara24.com/news/146904/safecity-app/
World Rejecting Tiktok App : अमेरिका, कनाडा, यूरोपीय संघ और भारत पहले ही अपने देशों में टिकटॉक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा चुके हैं। हालांकि, ऐप का स्वामित्व रखने वाली चीनी कंपनी ने चीनी सरकार के साथ उपयोगकर्ता डेटा साझा करने के आरोपों से इनकार किया है। मंत्री ने यह भी कहा कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह पर यह कदम उठाया गया है।
डाउडेन ने सांसदों को बताया कि इस तरह के जोखिम संभवतः टिकटॉक के सरकारी डेटा और सूचनाओं के उपयोग से संबंधित थे। उन्होंने कहा: “संवेदनशील सरकारी सूचनाओं की सुरक्षा एक प्राथमिकता है, इसलिए आज हम इस ऐप (TikTok) को सरकारी उपकरणों से प्रतिबंधित कर रहे हैं।”
