महिलाओं ने रक्तदान कर दिखाया सेवा और सशक्तिकरण का उदाहरण

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला चिकित्सालय में 17 महिला कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कोरिया, 10 मार्च, 2026/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के ब्लड बैंक में विशेष रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की 17 महिला कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। महिलाओं के इस सराहनीय कदम ने यह संदेश दिया कि महिलाएं न केवल अपने परिवार बल्कि समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कार्तिकेय सिंह द्वारा रक्तदान करने वाली महिला कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा की गई।

रक्तदान करने वाली प्रमुख महिलाओं में प्रियंका कुरील, श्वेता तिवारी, मीनाक्षी सिंह, ललिता रेड्डी और अंजली साहू सहित स्वास्थ्य विभाग की अन्य महिला कर्मचारी शामिल रहीं।

जिला चिकित्सालय प्रशासन ने सभी महिला रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *