सक्ती | शिशु भारती मॉडल कॉन्वेंट स्कूल, सक्ती में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला पतंजलि परिवार की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जो हर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। विद्यालय के प्राचार्य आर.एन. त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकगण के साथ महिला पतंजलि परिवार की पदाधिकारीगण कलावती लोधी, ममता त्रिपाठी, दीपिका चौहान, भगवती पटेल, लक्ष्मी सिदार, उषा चन्द्रा सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया।
महिला पतंजलि परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ आयोजन को यादगार बनाया।
देशभक्ति के रंग में रंगा महिला पतंजलि परिवार, गणतंत्र दिवस पर दी बधाई

27
Jan