Women and Child Development Department : महिला उत्थान के लिए मिनी माता सम्मान वर्ष 2023“ हेतु आवेदन आमंत्रित 07 अक्टूबर तक

Women and Child Development Department :

Women and Child Development Department : महिला उत्थान के लिए मिनी माता सम्मान वर्ष 2023“ हेतु आवेदन आमंत्रित 07 अक्टूबर तक

 

Women and Child Development Department :  कोरिया ! महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)“ प्रदान किया जाता है।

District Swachh Bharat Mission : कलेक्टर के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक

उन्होंने बताया कि इसके तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
“मिनी माता माता सम्मान (महिला उत्थान ) वर्ष 2023“ हेतु इच्छुक महिला या संस्था 07 अक्टूबर 2023 तक महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU