kasdol latest news today : भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने देश की महिलाओं को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ के लिए दी बधाई

kasdol latest news today :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

 

kasdol latest news today ‘महिला आरक्षण विधेयक’ नारी सशक्तिकरण की दिशा में वरदान साबित होगा – श्याम बाई साहू

 

kasdol latest news today :  कसडोल !  भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद के विशेष सत्र में प्रस्तुत किए गए महिला आरक्षण विधेयक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का स्वागत करते हुए प्रदेश के महिलाओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। महिला आरक्षण बिल पारित कराने के लिए पिछले 27 साल में मौजूदा सरकार समेत 4 सरकारों की ये 11वीं कोशिश है।

इस विधेयक में केंद्र सरकार द्वारा कहा गया है कि लोकसभा, सभी राज्यों की विधानसभा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की विधानसभा में ‘यथांसभव एक तिहाई सीटें’ महिलाओं के लिए आरक्षित होगीं। इन सीटों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी। देश की संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कार्य किया है जिसका वादा भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया था.

kasdol latest news today इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश सेवा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर यह सिद्ध किया कि आज की नारी पुरूष से कहीं पीछे नहीं निश्चित ही यह बिल नारी सशक्तिकरण की दिशा में वरदान साबित होगा, साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की नीति और नीयत में है महिला सशक्तिकरण, आज 27 सालो से लंबित महिला आरक्षण बिल को पारित करना नए संसद भवन की सबसे सार्थक आरंभ को दर्शाता है।

Women and Child Development Department : महिला उत्थान के लिए मिनी माता सम्मान वर्ष 2023“ हेतु आवेदन आमंत्रित 07 अक्टूबर तक

इस फैसले के लिए मैं प्रदेश की समस्त नारी शक्ति की ओर से अपनी सरकार को धन्यवाद देना चाहती हूँ। कांग्रेस और उसके साथियों ने सत्ता मोह में महिला आरक्षण बिल को लटकाए रखा, जबकि भाजपा सरकार ने 4 बार बिल को पारित कराने की कोशिश की। मोदी सरकार का यह निर्णय नीति निर्माण में महिलाओं की भूमिका बढ़ाएगा और एक मंत्र जो नारी शक्ति का प्रतीक है “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः” उस मंत्र को आज देश की जनता के सामने परिलक्षित किया है। देश की प्रत्येक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU