रायपुर के ज्वेलरी शॉप से चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, उड़ीसा से पकड़ी गई आरोपी

रायपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ग्राहक बनकर दुकान में पहुंची थी और सेल्समेन को बातचीत में उलझाकर करीब 50 हजार रुपये की सोने की चेन चोरी कर फरार हो गई थी। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान निशा गुप्ता, निवासी काटाभांजी, उड़ीसा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

दुकान संचालक प्रिंस जैन ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे एक महिला ग्राहक बनकर भोरावत एंड संस ज्वेलरी शॉप में आई थी। उसने सोने की चेन देखने के बहाने सेल्समेन संगीता धाकड़ को बातों में उलझाया और मौका पाकर एक चेन चोरी कर ली।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 14 दिन की जांच, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उड़ीसा से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *