थाने के बाहर आग लगाकर महिला नें की आत्महत्या की कोशिश,देखें पूरी खबर!

हिमांशु/राजधानी रायपुर में थाने के बाहर महिला ने मौत को गले लगाने अपने ऊपर केरोसिन उडेल आग लगा ली…ये कारनामा देख थाने में मौजूद पुलिस जवान हतप्रद रह गए… दौड़ते भागते आग से लपटे महिला और बच्ची को बचाये…तत्काल तिल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएँ…

जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र की है। तिल्दा के देवार पारा निवासी महिला नंदनी सावरा आज शाम अपनी दो माह की बच्ची के साथ पहुंची थी। पुलिसकर्मियों से बातचीत के बाद थाने के बाहर आई और केरोसिन डालकर आग लगा ली।थाने के बाहर आगजनी की जानकारी मिलने के बाद थाने में तैनात पुलिस कर्मी सन्न रह गये। पुलिसकर्मी थाने के बाहर आये और महिला व उसकी बच्ची पर लगी आग को बुझाये। घटना में बच्ची भी बुरी तरह से झुलस गई है। वहीं, मां भी जल गई है। दोनों को गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को रायपुर के लिए रेफर किया गया है।

 

घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में थाना प्रभारी और तहसीलदार भी पहुंचे।

 

ये रही घटना की वजह….

बताया जा रहा है कि महिला नंदनी देवार का अपने पति नानकुन देवार के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद वो थाने पहुंची थी। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते उससे पहले ही महिला ने अपने साथ लाये केरोसिन को अपने और अपनी बच्ची के उपर डाल कर आग लगा ली।सामुदायिक केंद्र के डाॅक्टर आशीष सिंहा ने बताया कि महिला और बच्ची को जली हुई हालत में लाया गया था। मां 20 प्रतिशत जली है। बच्ची भी झुलस गई है। मसूम को स्वास्थ्य को देखते हुये उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।