रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनवरी के अंतिम सप्ताह में हवा की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे ठंड का असर कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल दो मौसम तंत्र सक्रिय हैं। वहीं, 26 जनवरी के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिससे आगे फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में रविवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।