क्रासिंग पार करते समय दूसरी कार को टक्कर मारकर पलटी कार

दिलीप गुप्ता
सरायपाली :- कल सुबह 8:30 बजे तहसील कार्यालय के सामने एक ऑल्टो कार क्रासिंग को पार करते समय शहर से आ रही एक तेज कार चालक द्वारा टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई । इस घटना में किसी के आहत होने की कोई सूचना नहीं है । ऑल्टो चालक महेश बाबू की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है ।
इस संबंध में प्रार्थी द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार ऑल्टो चालक मुकेश बाबु अयोध्यानगर महासमुंद निवासी मुकेश बाबू तिवारी एग्रीकल्चर विभाग में सीनियर सेल्स ऑफिसर के पद पर है ।। विभाग की ओर से सरायपाली डिस्टीबुयुटरो से मिलने के लिये कंपनी की ओर से प्रदत्त वाहन कार अल्टो क्रमांक MP 09 CN 4612 से आये थे जगन्नाथ होटल सरायपाली में रूके थे वाहन को होटल के सामने खडी किये थे ।  प्रात: लगभग 08.30 बजे वाहन कार क्रमांक CG 04 HJ 3599 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर वाहन कार अल्टो क्रमांक MP 09 CN 4612 के पीछे भाग को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मेरी गाडी का पीछे भाग डिग्गी,कांच,बेक लाईट, बम्फर ,फ्युल बाक्स ,पीछे साकप क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में लिखित आवेदन के आधार पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है ।


वहीं इस संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट , प्रत्यक्ष दर्शियों व सीसीटीवी रिपोर्ट को देखने से पता चलता है कि प्रार्थी द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट में विरोधाभास है । प्रार्थी ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि उसकी कार जगन्नाथ होटल के सामने खड़ी थी । जबकि जो मारुति डिजायर कार पलटी है वह सड़क के दूसरी ओर विपरीत दिशा से शहर से घंटेश्वरी मंदिर की ओर जाती दिखाई दे रही है । दी गई जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार जगन्नाथ होटल से आते हुवे समीप ही बने क्रासिंग को क्रास करते हुवे दिखाई दे रही है । क्रासिंग मुड़ते समय ही मारुति डिजायर कार क्रमांक CG 04HJ 3599 जो कि तेज गति से आ रही थी अचानक ऑल्टो कार के क्रासिंग में कार क्रास करते समय सामने आ जाने से पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुवे सड़क डिजायर कार तिरछी होते हुवे सड़क किनारे पलट गई । यह ऑल्टो कार लगभग दूसरी तरफ पूरी मुड़ चुकी थी इस स्थिति में दुर्घटना को रोक पाना संभव नहीं था । सड़क किनारे डिवाइडर में डाले जाने वाले मिट्टी के कारण भी जगह नहीं मिल पाई व मिट्टी के ऊपर से डिजायर आगे जाकर पलट गई । यह दुर्घटना सुपर कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के ठीक सामने घटित हुई । दुकान के सामने ही 6 लड़के खड़े थे घटना से बचने के डर के सभी वहां से भाग गए । इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है । दुर्घटना ग्रस्त डिजायर कार मोहम्मद अफजल पिता नूर मोहम्मद ता सरायपाली की है । इनके द्वारा भी थाने में ऑल्टो चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाए जाने की जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *