WhatsApp का नया धमाका: अब खुद याद दिलाएगा कॉलिंग का समय, जानें कैसे शेड्यूल करें अपनी वीडियो और वॉइस कॉल

WhatsApp Schedule Call Feature : नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक और शानदार फीचर पेश किया है। अब आपको ऑफिस की मीटिंग हो या दोस्तों के साथ ग्रुप गपशप, किसी को भी कॉल का समय बार-बार याद दिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। WhatsApp का नया ‘शेड्यूल कॉल’ (Schedule Call) फीचर अब आपके निजी सचिव की तरह काम करेगा और तय समय पर सभी संबंधित लोगों को रिमाइंडर भेज देगा।

अक्सर देखा जाता है कि वीडियो कॉलिंग ऐप्स पर मीटिंग फिक्स करना एक थकाऊ प्रक्रिया होती है। पहले लिंक बनाओ, फिर सबको अलग से मैसेज भेजकर समय की जानकारी दो। लेकिन WhatsApp के इस अपडेट ने इस पूरी माथापच्ची को खत्म कर दिया है।

WhatsApp पर कॉल शेड्यूल करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. कॉल सेक्शन में जाएं: सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें और नीचे की तरफ दिए गए ‘Calls’ टैब पर क्लिक करें।
  2. शेड्यूल विकल्प चुनें: यहाँ आपको ऊपर की ओर ‘Schedule’ का एक नया विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  3. विवरण भरें: अब आप अपनी सुविधा के अनुसार कॉल की तारीख और सटीक समय चुन सकते हैं। यहाँ आपको यह भी तय करना होगा कि आप वीडियो कॉल करना चाहते हैं या सिर्फ वॉइस कॉल।
  4. रिमाइंडर सेट करें: खास बात यह है कि आप कॉल का ‘एंड टाइम’ भी सेट कर सकते हैं और WhatsApp के भीतर ही रिमाइंडर नोटिफिकेशन को एक्टिवेट कर सकते हैं।
  5. कॉन्टैक्ट्स जोड़ें: सारी सेटिंग्स पूरी होने के बाद ‘Next’ पर क्लिक करें और उन लोगों या ग्रुप को सेलेक्ट करें जिनके साथ आप कॉल करना चाहते हैं।

जैसे ही आप प्रोसेस पूरा करेंगे, चुने हुए यूजर्स के पास अपने आप एक नोटिफिकेशन चला जाएगा। आप इस शेड्यूल को अपने फोन के कैलेंडर में भी सिंक कर सकते हैं।

बदलाव या डिलीट करना भी है आसान

अगर अचानक प्लान बदल जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप ‘Calls’ सेक्शन में जाकर अपनी अपकमिंग कॉल पर टैप करके उसे ‘Edit’ कर सकते हैं। यदि आप कॉल पूरी तरह रद्द करना चाहते हैं, तो ‘Cancel Event’ या ‘Delete for Everyone’ पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसा करते ही कॉल से जुड़े सभी लोगों को तुरंत इसकी सूचना मिल जाएगी कि प्रोग्राम कैंसिल हो गया है।

यह फीचर न केवल प्रोफेशनल मीटिंग्स के लिए बल्कि फैमिली गेट-टुगेदर और ऑनलाइन क्लासेस के लिए भी बेहद मददगार साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *