बलौदा बाजार के सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन कर कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं का अभिनंदन स्वागत किया गया। कक्षा 12वी के छात्रों ने अपने नये दोस्तों का स्वागत किया और उन्हें अच्छे से अध्ययन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधालय की प्राचार्य सिस्टर शेरिन एवं अध्यापकों ने भी नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत किया। प्राचार्य शेरिन ने कक्षा 11वी में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं से कहा कि अब आप एक नये भविष्य को लेकर आगे बढ़ने वाले हो इसलिए अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पूरी एकाग्रता के साथ उसे पाने प्रयास करना होगा। आप सभी अच्छे से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता , परिवार के साथ हम सबके साथ स्कूल का नाम रौशन करें।
इस अवसर पर प्राचार्य सिस्टर शेरिन ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विघार्थियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विघालय परिवार के साथ छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलौदा बाजार में छात्र-छात्राओं का हुआ स्वागत समारोह

08
Apr