गरियाबंद। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशन में गरियाबंद के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में “वजन त्यौहार” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के पूजन-वंदन के साथ विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर* 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनके स्वास्थ्य की स्थिति का आंकलन किया गया। वजन त्यौहार के माध्यम से बच्चों में कुपोषण की पहचान कर उन्हें समय पर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही उपस्थित माताओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती पुष्पा साहू, सुपरवाइजर राधारानी सोनी, मंजरी गुप्ता, सरस्वती ठाकुर लता ध्रुव, होवीता पांडे, माहेश्वरी देवदास , पालकगण नीरा निर्मलकर, मीरा ठाकुर, जानवी सोनी आरती निषाद,शशिप्रभा सिन्हा , रितिका सिन्हा , संगीता निषाद सहित बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में जनजागरूकता बढ़ाना रहा। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण देखा गया।