रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि माना में यह 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस, माना में 29 डिग्री, बिलासपुर में 27.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27.4 डिग्री, अंबिकापुर में 26.2 डिग्री, दुर्ग में 27.6 डिग्री और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान रायपुर में 13.4 डिग्री, माना में 10.6 डिग्री, बिलासपुर में 12.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 9.4 डिग्री, अंबिकापुर में 6.5 डिग्री, जगदलपुर में 10 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार 17 दिसंबर की सुबह राजधानी रायपुर में धुंध छाई रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।