धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओंकार साहू द्वारा नहर कैनाल के समीप स्थित फिल्टर प्लांट के निरीक्षण के दौरान लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर ने उन्हें पूरी तरह निराधार और राजनीतिक बयानबाजी करार दिया है।
सोनकर ने कहा कि जिस पानी को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, वही पानी पूर्व शासनकाल में भी आ रहा था और आज भी उसी फिल्टर प्लांट के माध्यम से ओवरहेड टैंक तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें कोई नई व्यवस्था नहीं की गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा शासन आने के बाद ही रुद्री क्षेत्र से नहर कैनाल में मिल रहे गंदे पानी को बंद कराया गया है, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए कटिबद्ध है।
सोनकर ने आरोप लगाया कि पूर्व में नगर निगम में रही कांग्रेस सरकार ने मशीनों के नाम पर राशि का दुरुपयोग किया, जो मशीन 4 से 5 लाख में आता है उसे 10 लाख में खरीदी गई जबकि कई मशीनें स्थापित ही नहीं की गईं। आरचना चौबे के कार्यकाल में 12 पानी टैंकर था पर पूर्व कांग्रेस की सरकार ने भी टैंकर को भी गायब कर दिया और अभी मात्र 6 टैंकर है ,
हम लोग अभी 2 नए क्लियर वाटर का मशीन लाये है जो लगभग 8 लाख रुपये की है
पूर्व शाशन काल मे घटिया एलम सप्लाई किया जाता था और अत्यधिक रेटो पर पर जब से निगम में भाजपा की सरकार बैठी है तब से उच्च क्वालटी की एलम और दाम भी बहुत ही कम
उन्होंने यह भी कहा कि जब नहर में पानी बंद था, तब उन्होंने स्वयं संबंधित अधिकारियों एवं मुख्य अभियंता बी.के. मागेंद्र से मुलाकात कर पानी चालू कराया। उस समय विधायक की भूमिका नजर नहीं आई।
सोनकर ने कहा कि जनता ने विष्णु देव् साय के सुशासन पर भरोसा जताते हुए वर्तमान नेतृत्व रामु रोहरा को समर्थन दिया है और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे विधायक अपनी राजनीति चमकाने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं पर हमारे रामू रोहरा जी के शासनकाल में जो पूरे धमतरी के लिए एक विकास पुरुष के नाम से ख्याति प्राप्त हो गए हैं जो अनगिनत बजट सभी रुके कामों की राशि को ला रहे हैं रोड़ो को चौड़ीकरण के राशि ला रहे हैं, विधायक के द्वारा कुछ काम नहीं किया जा रहा है तो वह तिल मिलाया हुआ है।