दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगरपालिका द्वारा नगर के भीतरी वार्डों के वार्डवासियों की सफाई , नाली सफाई ,लाइट व पानी के समस्या की हमेशा शिकायत रहती है उनका कहना है कि नगरपालिका कर्मचारी कभी भी इस ओर ध्यान नहीं देते । बोलने पर टालते रहते हैं । अब यह समस्या प्रमुख मार्ग में आ गई है । टाटा शोरूम के सामने वाली लाइन में जो कि गौरवपथ से लगा है यह नाली बहुत पहले ही बनाई गई थी इस महत्वहीन नाली में महीनों से पानी की निकासी व सफाई नहीं होने से नाली के ऊपर तक गंदा पानी दिखाई देने लगा है । अत्यधिक पानी के कारण यह पानी बाहर आने के बाद तेज बदबू व गंध से आसपास के निवासी परेशान हैं ।
इस संबंध में महालपारा वार्ड क्रमांक 15 के निवासियों द्वारा एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सीएमओ को देते हुवे कहा गया है कि श्रीराम फाइनेंस के सामने वाली नाली के किनारे शंखनाद बारिक द्वारा सुनिल हेयर कटिंग की दूकान खोला गया है। मेरे दुकान के सामने नाली है जो कि बहुत दिनो से नाली की सफाई न होने के कारण नाली में बहुत सारा कचरा भर गया है जिससे नाली का कचरा-पानी नाली से निकलकर मेरे दुकान के अंदर घुसने की स्थिति में पहुंच चुका है तथा गंदा पानी होने के कारण अत्यधिक बदबू दे रहा है। यह कि तिरूपति किराना स्टोर्स से महावीर मोबाईल दुकान तक नाली में बहुत कचरा होने के कारण नाली का पानी जाम हो चुका है जिससे नाली का पानी बाहर नहीं जा पा रहा है जिससे बिमारी होने की सम्भावना हो सकती है। प्रार्थी के साथ ही रेशमलाल , नवल सिंह , मंगल चरण पटेल , श्रीमती अंजू पटेल , राहुल सिंह , भोजराज यादव , जोहन दास , शम्भुनाथ प्रधान व सिन्नी अग्रवाल द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपते हुवे तिरूपति किराना स्टोर्स से महावीर मोबाईल दुकान तक नाली कि सफाई जल्द से जल्द करवाए जाने की मांग की गई है ।
महीनों से नाली सफाई नहीं बदबू व गंदगी से वार्डवासी परेशान

01
Feb