भानुप्रतापपुर। नगर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिल रहा है। मंगलवार को गढ़ बासला माता के दर्शन हेतु भव्य पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर, भानुप्रतापपुर से प्रारंभ होगी।इस पवित्र यात्रा में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, माता-बहनें एवं भक्तगण शामिल होंगे।

आयोजन समिति द्वारा सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है।आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पानी एवं फल की व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रा के बाद श्रद्धालुओं की वापसी के लिए बस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।इस धार्मिक आयोजन का संचालन गोपाला मित्र मंडली, भानुप्रतापपुर द्वारा किया जा रहा है, जो नगर में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं न केवल आस्था को मजबूत करती हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देती हैं।