जगदलपुर: बस्तर पुलिस भर्ती की नाम से वायरल प्रेस विज्ञप्ति फर्जी, एसपी कार्यालय ने दी चेतावनी

जगदलपुर। बस्तर जिला पुलिस बल आरक्षक भर्ती 2023-24 को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित प्रेस विज्ञप्ति पूरी तरह फर्जी पाई गई है। इस फर्जी दस्तावेज में दावा किया गया था कि चयन सूची 8 दिसंबर को जारी होगी और मेडिकल परीक्षण 15 जनवरी से शुरू होगा।

एडिशनल एसपी माहेश्वर नाग ने स्पष्ट किया कि यह विज्ञप्ति बस्तर पुलिस द्वारा जारी नहीं की गई है। भर्ती से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं केवल छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (PHQ) की वेबसाइट पर ही जारी की जाएंगी।

पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। फर्जी सूचनाओं के बहाने ठग पैसे या दस्तावेज मांग सकते हैं। किसी भी संदिग्ध मैसेज या पोस्ट की पुष्टि बिना पुलिस से verification कराएं।

बस्तर पुलिस की साइबर टीम को अलर्ट कर दिया गया है और ऐसे भ्रामक पोस्ट पर कार्रवाई की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *