खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का वीआईपी दर्शन: आम जनता लाइन में, बदमाश गर्भगृह में; क्या नियम सिर्फ गरीबों के लिए?

इंदौर। आस्था के केंद्र खजराना गणेश मंदिर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने मंदिर प्रशासन की व्यवस्था और नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहाँ आम श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर दूर से दर्शन करने को मजबूर हैं, वहीं शहर का कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ बड़े आराम से भगवान के गर्भगृह के भीतर पूजा-अर्चना करता नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब बवाल मच गया है।

नियमों की उड़ी धज्जियां, दावों की खुली पोल मंदिर प्रशासन हमेशा यह तर्क देता है कि सुरक्षा और परंपरा के लिहाज से गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है। आम भक्तों को बैरिकेड्स के बाहर से ही शीश नवाना पड़ता है। लेकिन वायरल वीडियो ने प्रशासन के इन दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि गैंगस्टर न केवल गर्भगृह के भीतर मौजूद है, बल्कि वह बिना किसी रोक-टोक के दर्शन और पूजन कर रहा है।

श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश इस भेदभाव ने आम श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके आदेश पर एक अपराधी को यह ‘विशेष सुविधा’ दी गई? क्या मंदिर के नियम और कानून सिर्फ आम जनता की जेब और सब्र के लिए हैं? रसूख के आगे प्रशासन की इस बेबसी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई गाज गिरेगी या रसूख के रसूख के दबाव में यह मामला भी दबा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *