उज्जैन के तराना में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, धारा 144 लागू

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में दो समुदायों के बीच गुरुवार शाम शुरू हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने बस स्टैंड पर खड़ी कई बसों और दुकानों में आग लगा दी तथा घरों पर पत्थरबाजी की। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर झड़प हुई जिससे तनाव बढ़ गया है।

पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 (नए कानून में धारा 163) लागू कर दी गई है। बाजार बंद कर दिया गया है तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज में उपद्रवी डंडे और धारदार हथियारों के साथ नजर आए हैं। उन्होंने कई घरों पर पत्थरबाजी की जिससे खिड़कियां और दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी की। कुछ लोगों ने कहा कि यदि उपद्रवी दोबारा आए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विवाद के दौरान विश्व हिंदू परिषद के एक नेता सोहेल ठाकुर और उनके साथी पर हमला हुआ जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया।

प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए कड़ी कार्रवाई शुरू की है तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *