33 पुलिसकर्मी घायल, इनमें 3 DCP
संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र के पास बेरिकेडिंग
नागपुर
नागपुर में औरंगजेब का पुतला जलाने के बाद सोमवार शाम हुई हिंसा के बाद मंगलवार को 11 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, इनमें 3 DCP हैं। 5 आम लोग भी घायल हैं, इनमें से एक आईसीयू में भर्ती हैं।
दंगाइयों ने 12 बाइक, कई कारें, 1 जेसीबी जलाई गईं। पुलिस ने दंगा के आरोप में 50 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
वहीं, संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कब्र की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है।
औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र जलाने से बवाल
सोमवार को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जलाया गया। विश्व हिंदू परिषद के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद देर शाम 7:30 बजे नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क गई। पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की।
पुलिस पर भी हमला किया गया। DCP निकेतन कदम कुल्हाड़ी के हमले से घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई।