सूरजपुर में साधुओं पर तंत्र-मंत्र का शक, ग्रामीणों ने की धुनाई



सूरजपुर। जिले के देवनगर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूसरे प्रांत से आए दो साधुओं पर तंत्र-मंत्र करने का शक जताते हुए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों साधु गांव में एक व्यक्ति का हाथ देखकर भविष्य बताने का दावा कर रहे थे। इसी दौरान वह व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया। यह देखते ही आसपास मौजूद लोगों में शंका पैदा हो गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र करने का आरोप लगाते हुए दोनों साधुओं की धुनाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दोनों साधु मौके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *