विकसित भारत जी राम जी योजना से बदलेगी गांवो की तस्वीर, रोजगार और विकास की गारंटी – जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

सरायपाली। ग्राम रोहिना में युवा आजाद समिति द्वारा आयोजित 39वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। दो दिवसीय इस खेल उत्सव में मधुबन खुर्द (बिलाईगढ़) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं कीं।

विधायक ने की 5 लाख की घोषणा: खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि युवा आजाद समिति द्वारा लगातार 39 वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखना एक मिसाल है। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और हार-जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने युवा आजाद समिति के लिए 5 लाख रुपये के सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

रोमांचक मुकाबलों के नतीजे: प्रतियोगिता में कुल 41 टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में मधुबन खुर्द ने ठाकुरीपाली (बागबाहरा) को 7 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

  • प्रथम: मधुबन खुर्द (21,011 रुपये एवं ट्रॉफी)
  • द्वितीय: ठाकुरीपाली (10,011 रुपये एवं ट्रॉफी)
  • तृतीय: लोहारपाली (7,011 रुपये एवं ट्रॉफी)
  • चतुर्थ: रोहिना (5,011 रुपये एवं ट्रॉफी)

व्यक्तिगत सम्मान:

  • बेस्ट ऑल राउंडर: विनय (मधुबन खुर्द)
  • बेस्ट कैचर: दिलीप (मधुबन खुर्द)
  • बेस्ट रेडर: दीपक (ठाकुरीपाली)

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू, सीईओ बसना पीयूष सिंह ठाकुर, सरपंच संघ अध्यक्ष लखन पटेल, जिला पंचायत सभापति देवकी दीवान, और डॉ. योगेश बरिहा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा आजाद समिति के अध्यक्ष लोचन प्रसाद साहू, संरक्षक केशव सेठ और समस्त पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *