Vijay Sankalp Sabha : विजय संकल्प सभा में शामिल हुए कसडोल भाजपा के कार्यकर्तागण, पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रधानमंत्री मोदी का सुना उदबोधन

Vijay Sankalp Sabha :

भुवनेश्वर प्रसाद साहू

Vijay Sankalp Sabha पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रधानमंत्री मोदी का सुना उदबोधन

 

 

Vijay Sankalp Sabha बलौदाबाजार/ कसडोल ! जिला कसडोल नगर पंचायत से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प महारैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में शामिल होने कसडोल भाजपा के कार्यकर्ता, प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में रायपुर पहुंचे थे!

इस दौरान हो रहे भारी वर्षा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना ! इस दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की 7600 करोड़ रुपए की लागत वाली 10 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया!

 

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में चलाये जा रहे , केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी ! उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के 36 वादे जो कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किए थे की याद दिलायी और कहा कि आज छत्तीसगढ़ सरकार को , छत्तीसगढ़ की जनता लबरा सरकार कहती हैं ! लबरों की पार्टी बनकर रह गई है आज कांग्रेस पार्टी , जो कहती कुछ है करती कुछ है !

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार के घोटालों की पूरी लिस्ट छत्तीसगढ़ के जनता के सामने खोल कर रख दी !
2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला, कोयला घोटाला ,पीएससी भर्ती घोटाला, ट्रांसफर घोटाला! धर्मांतरण ,अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देना, फेहरिस्त बहुत लंबी है !

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए यह हा

भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस, सांस भी नहीं ले सकती ! भ्रष्टाचार कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है ,जिनके दामन दागदार है वह आज एक साथ आने की कोशिश कर रहे ! जो कभी एक दूसरे को पानी पी -पीकर कोसते थे वे आज साथ आने के बहाने खोजने लगे हैं ! हर भ्रष्टाचारी को एक बात कान खोलकर सुन लेनी चाहिए ,वो अगर भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी है!

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के विजय संकल्प महा रैली में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

 

आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सर्वमान्य नेता  नरेंद्र मोदी  के विजय संकल्प महारैली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल शामिल हुए। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने साइंस कॉलेज मैदान में विजय संकल्प महारैली के माध्यम से भारी संख्या में उपस्थित जन समुदाय एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने सारगर्भित उद्बोधन में भाजपा नीत केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार एवं विफलताओं को एक – एक कर गिनाया।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि वर्ष 2023 की विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सरकार एवं 2024 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जी जान एवं प्राण प्रण से जुट जाएं।

आज के इस अवसर पर भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी , स्वास्थ्य एवं कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया , छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर , सह प्रभारी नितिन नवीन , भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व राज्यसभा सांसद वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम,सांसद विजय बघेल, सुनील सोनी, संतोष पांडे, गोमती साय, गुहाराम अजगले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, प्रदेश भाजपा के महामंत्री विजय शर्मा, केदार कश्यप, ओ पी चौधरी, विधायक सौरभ सिंह, श्रीमती रंजना साहू, रजनीश सिंह, पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सवन्नी सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक पूर्व सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं भारी संख्या में पूरे प्रदेश से आए भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

भाजपा प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू ने यह कहा “बदलबो… बदलबो… ये दारी कांग्रेस सरकार ल बदलबो”

रायपुर साइंस कॉलेज में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विजय संकल्प महारैली में प्रदेश मंत्री श्यामबाई साहू कसडोल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुई।

आज के इस कार्यक्रम में उमड़े़ जन- सैलाब ने साबित कर दिया है कि नवम्बर 2023 में छत्तीसगढ़ और 2024 में भारत में फिर से कमल खिलने वाला है….

श्याम बाई साहू, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़

भाजपा मंडल कसडोल से प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, संतोष वैष्णव ,जोगी दवानी, जिला महामंत्री राजकुमार साहू, पुरुषोत्तम कैवर्त्य व आसपास के ग्रामों के सभी भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद रहे !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU