कांकेर। वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमी-प्रेमिकाओं ने रोज डे और प्रपोज डे मनाया और अब चॉकलेट डे की खुशी में एक दूसरे को चॉकलेट देकर प्यार का इजहार कर रहे हैं। इसी बीच, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल बाइक पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी पल्सर बाइक के टैंक पर अपनी गर्लफ्रेंड को बैठाकर बाइक चला रहा है। इस दौरान गर्लफ्रेंड युवक से लिपटकर बैठी हुई है। वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि युवक बाइक चला रहा है और दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिता रहे हैं।
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इस अनोखे रोमांटिक अंदाज पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो की सच्चाई को बाइक के नंबर प्लेट से स्पष्ट किया जा सकता है, जो कि कांकेर जिले का है।